फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं रोडवेज डिपो में संविदा चालकों की खुली भर्ती 13 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं डिपो में संविदा चालक पद पर भर्ती के लिए 13 मई बुधवार को टेस्ट आयोजित होगा। चालकों की कमी को पूरा करने के लिए यह खुली भर्ती की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10 बजे तक सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बदायूं डिपो कार्यालय में आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


चालक अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 3 इंच होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 23 वर्ष 6 माह है। आवेदक के पास भारी मोटरयान चलाने का न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव और वैध लाइसेंस होना अनिवार्य है। चालक की योग्यता के लिए जूनियर हाईस्कूल या हाईस्कूल के अंक एवं प्रमाणपत्र, तहसीलदार की ओर से जारी निवास प्रमाणपत्र व जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 2 फोटो पासपोर्ट साइज साथ लाने होंगे। इसके बाद रोडवेज बस स्टैंड पर ही अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इसमें ड्राइविंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश पाठक ने बताया कि डिपो में ड्राइवरों की कमी चल रही है। इसे देखते हुए यह भर्ती निकाली गई है। अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठ लिपिक हिमांशु कुमार गोंड से मोबाइल नंबर 9616282016 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें