फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लोगों के लिए आफत बने खुले नाले, सर्वे कराएगी नगर पालिका

विज्ञापन
संजय कुमार।
विज्ञापन
बदायूं। शहर में बारिश से पहले नगर पालिका की ओर से करोड़ों रुपये खर्च करके नाला निर्माण कराया है, लेकिन यह निर्माण अब लोगों के लिए आफत बन गया है। बाजार में खुले नालों में गिरकर हर दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। इसकी शिकायत हुई तो नगर पालिका के अधिकारी अब सर्वे कर एस्टिमेट बनाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में जलभराव न हो। इसलिए गांधी ग्राउंड से लेकर छह सड़का, लावेला चौक, नगर पालिका, स्टेशन रोड पर नाला निर्माण कराया गया था। निर्माण के बाद इन सभी नालों को बंद नहीं कराया गया है। इससे बाजार में आने वाले ग्राहक खुले नालों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह हाल लगभग हर दिन का है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि नाला ढकने में 50 से 60 लाख रुपये का खर्च आएगा।

व्यापारी ढकवा रहे नाला
भामाशाह चौक से स्टेशन रोड तक नगर पालिका की ओर से बनाया गए नाले को व्यापारी खुद के खर्च से ढक रहे हैं। होटल संचालक मानवेंद्र ने बताया कि कई बार ग्राहक नाले में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसका असर दुकानदारी में भी पड़ता है। इस वजह से 10 हजार रुपये खर्च कर सीमेंट की स्लैब से ढक दिया है।
विज्ञापन


बोले लोग
- नाला खुला होने की वजह से आए लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नगर पालिका में नाला बंद करने के लिए शिकायत की है। - संजय कुमार, पनबड़िया

मेरी इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। बाहर से नाला निकाला हुआ है। ग्राहक बेहद सतर्क होकर आते हैं। एक-दो बार में हम भी गिरने से बचे हैं। - संजय गोयल, व्यापारी
-
- बाजार में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए नाला निर्माण कराया गया था। इसे ढकने के लिए कई लोगों ने मांग भी की है। सर्वे करके एस्टिमेट तैयार कराया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि जाल लगाना सस्ता होगा या फिर स्लैब ढालना। जो सस्ता होगा, वही काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

- विवेकमणि त्रिपाठी, ईओ, बदायूं नगर पालिका

संजय कुमार।

संजय कुमार।

संजय कुमार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें