वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यदि किसी कर्मचारी को पारिवारिक पेंशन के संबंध में कोई समस्या हो, तो वह लिखित रूप में प्रार्थनापत्र देकर समस्या का समाधान करा सकता है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त से छह माह पूर्व कर्मचारी के पेंशन प्रपत्र तैयार हो जाना चाहिए, सेवा पुस्तिका और जीपीएफ पास बुक में जिन पृविष्टियों की कमी है, उन्हें पूर्ण कर देना चाहिए और यदि किसी कारण पेंशन स्वीकृत होने में विलंब हो तो अनंतिम पेंशन तो अवश्य दे दी जाए, जिससे कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोई पेंशनर्स अस्वस्थता के कारण जिला कोषागार आने में असमर्थ हैं तो वह दूरभाष पर सूचना दे सकता है। जिला कोषागार के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा उसके घर पर जाकर जीवित प्रमाण पत्र प्राप्त करने की व्यवस्था की जाएगी।
हेल्प लाइन नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत
बदायूं। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी शंभू नाथ ने हेल्प लाइन नंबर जारी करते हुए जनता से अनुरोध किया है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा यदि उनकी समस्याएं शिकायत का समाधान नहीं किया जाता है, तो वह हेल्प लाइन नंबर 05832-268301 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी भी नामित कर दिया है।