पहला मैच विज्ञान संकाय और वाणिज्य संकाय में हुआ, जिसमें विज्ञान संकाय ने चार छह विकेट से जीत दर्ज की। छह विकेट लेने वाले मनु सिंह को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। दूसरा मैच कला संकाय और वाणिज्य संकाय के बीच हुआ, जिसमें कला संकाय ने 38 रनों से जीत दर्ज की। इसमें 36 रन बनाने वाले बल्लेबाज आदित्य राठौर को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। इस मौके पर डॉ. दिनेश तोमर, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. शरद पवार, डॉ. इकबाल हबीब, डॉ. राकेश जायसवाल, डॉ. अफरोज आलम, डॉ. सुनील श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति वाजपेयी, डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।