फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एमए प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एक जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए एमए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि स्नातकोत्तर स्तर पर एमए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल एक से 30 जून तक खोल दिया है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को सबसे पहले विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश आवेदन पत्र भरकर आवश्यक अभिलेखों के साथ महाविद्यालय में जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया एक जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी। निर्धारित अवधि के भीतर ही अभ्यर्थी अपना आवेदन पूर्ण कर लें, जिससे प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। छात्रों से प्रवेश संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें