फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में जीता ग्राम सदस्य, नेट रिजल्ट में मिला गायब

Mon, 28 Dec 2015 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी चूक की खातिर नहीं हो सकी ग्राम पंचायत की पहली बैठक
विज्ञापन


नेट से निकाले गए चुनाव परिणाम में भी एक वार्ड का रिजल्ट है गायब
 

ग्राम पंचायत चुटमरी की अतर कली देवी पत्नी नत्थू देवी ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में पूरा माजरा उजागर किया है। इस संबंध में नेट से निकाले गए रिजल्ट की कापियां भी प्रस्तुत की हैं। इन्होंने बताया कि उनके गांव के वार्ड नंबर आठ से उनके अलावा भागवती पत्नी बादशाह सिंह दो ही प्रत्याशी सदस्य पद के लिए थे। 13 दिसंबर को जब मतगणना के बाद परिणाम आए तो वार्ड आठ से गिरीशा देवी पत्नी अशोक सिंह को एक मत से विजयी दिखाया गया। इसमें अतरकली देवी को एक मत से उनके मुकाबले हारा हुआ दिखा दिया। गिरीशा देवी वार्ड नंबर नौ से निर्विरोध चुनी जा चुकी थीं। यहां अतरकली देवी के पति ने आरोप लगाया कि इसमें सपा के पूर्व विधायक के पुत्र ने भारी धांधली कराई। उसी का परिणाम है कि इसमें गड़बड़ी हुई। इसका पत्राजात भी उनके द्वारा गायब करवा दिए गए हैं।
अतरकली देवी ने डीएम को दी दर्खास्त में कहा है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों की यहां धज्जियां उड़ाई गई हैं। नेट से निकाली गई रिजल्ट की प्रतिलिपि में भी वार्ड नंबर आठ से विजयी घोषित दिखाया है और जिस वार्ड नौ से वह निर्विरोध हुई हैं। उस वार्ड का कालम भी उसमें से गायब है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए और उन्हें उनका हक दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि अभी 26 दिसंबर को जब ग्राम पंचायतों की पहली बैठक हुई तो सचिव गौस मोहम्मद ने बैठक ही नहीं कराई। कहा कि मामले को अभी देखा जाएगा। जबकि इस ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम भी पूरा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें