फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड वीडीओ से चार लाख की छिनैती

Mon, 28 Dec 2015 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रेलवे क्रासिंग पर दिन दहाड़े घटना
विज्ञापन


एसबीआई से वीडीओ ने निकाली थी रकम
 
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची नगला निवासी झब्बू लाल रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी हैं। सोमवार को वह बदायूं आए थे। झब्बू लाल ने एसबीआई से चार लाख रुपये निकाले। इसके बाद वह अपने घर जा रहे थे। रास्ते में आवास विकास रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर झब्बू लाल से नोटों से भरा बैग छीन लिया। इससे पहले कि झब्बूलाल कुछ समझ पाते बदमाशों ने बाइक मंडी समिति की ओर दौड़ा दी। झब्बूलाल ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन बदमाश भाग चुके थे।
वीडीओ की रेकी कर रहे थे बदमाश
बदायूं। बाइक सवार बदमाश पहले से वीडीओ की रेकी कर रहे थे। बैंक से रुपये निकालने के बाद ही बदमाश उनके पीछे लग गए थे। पुलिस भी मान रही है कि बदमाशों को पहले से पता था कि झब्बू लाल सोमवार को बैंक से मोटी रकम निकालेंगे। झब्बूलाल जब आवास विकास रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे। एक बाइक उनके पास धीमी हुई। बाइक सवार एक युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उनसे थैला छीन लिया। झब्बूलाल का भी कहना है कि बाइक सवार दो लोग काफी देर से उनके पीछे लगे हुए थे। इनका इरादा उनको नहीं पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों में घूमते हैं संदिग्ध
बदायूं। शहर की बैंकों में संदिग्ध युवक घूमते हैं। जब कोई ग्राहक मोटी रकम निकालता है तो यह उसके पीछे लग जाते हैं। मौका मिलने पर वारदात को अंजाम देते हैं। पिछले दिनों शहर में एसएसपी के गनर से भी छिनैती की कोशिश हुई थी। बदमाश इसमें कामयाब नहीं हो सके थे। सिविल लाइंस, एसओ अजय यादव ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। बैंक के सीसी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द वर्क आउट कर दिया जाएगा। कुछ क्लू पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें