उनके द्वारा भोजन की तलाश में किए गए कार्य से अशुद्ध पानी शुद्ध होकर भूमि में प्रवेश करने लगता है। प्राचार्य डा. पाल ने आभार व्यक्त किया।
छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
बदायूं। ऐस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी के एक दिवसीय एनएसएस शिविर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम अधिकलरी नीरज कुमार गौतम ने कहा कि लोगों को अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। सफाई से कई प्रकार की बीमारियां दूर रहती हैं। प्राचार्या डा. कंचन लता समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
दास डिग्री कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ वेदामऊ ज्ञान शक्तिपीठ पर हुआ। शिविर में छात्राओं को प्रवक्ता डा.रूपम सक्सेना ने बताया कि समाजसेवा से व्यक्ति को समाज से जुड़ने और खुद के व्यक्तित्व को पहचानने का मौका मिलता है। इस मौके पर दीपांशी, नगमा, दीप्ती, प्रतीक्षा, अफशा, इरम, आस्था आदि मौजूद रहीं।