बदायूं। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक कादरचौक के गांव कैलोथा, जगत के गुरगांव, बिसौली के मुड़िया सतासी, सालारपुर का सिरसाढेर, इस्लामनगर का जगत पिपरी, सैदपुर के मीरापुर में शिविर का आयोजन किया गया।
यहां पर कुल 386 मरीजों की ओपीडी की गई। इनमें से 215 को बुखार ग्रस्त पाया गया। इनमें 211 की मलेरिया की जांच की और 150 की डेंगू की जांच हुई। इसमें गुरगांव में एक डेंगू पॉजिटिव मिला। इस दौरान टीम ने 326 ओआरएस के पैकेट का वितरण किया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि छह गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। एक किट में डेंगू पॉजिटिव मिला है। उसके सैंपल की एलाइजा से जांच कराई जाएगी। संवाद