बदायूं। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर एक लाख रुपये की ठगी व विरोध में जान से मारने की धमकी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला लोटनपुरा निवासी उत्तम मसीह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके रिश्तेदार शशिकांत ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक साल पहले एक लाख रुपये लिए थे, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। उसने उनसे एक रुपये मांगे। इस पर देख लेने की धमकी दी। 18 मई की शाम पांच बजे पटेल चौक पर शशिकांत, सौरभ, अंशू व चार अज्ञात लोग मिल गए। शशिकांत ने उसके ऊपर तमंचे से फायर किया। लेकिन गोली सिर के ऊपर से निकल गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर मुहल्ला पनवाड़ी निवासी शशिकांत उर्फ सोनू, सौरभ मैसी, अंशू मैसी और चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।