फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो पुलिस अधिकारियों के नाम पर वसूले एक लाख, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी कुंवरपाल। - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। बेटे का नाम मारपीट के केस से निकलवाने का झांसा देकर एक महिला से एक लाख रुपये वसूल लिए। कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव घवरा निवासी कुंवरपाल ने जिले के दो पुलिस अफसरों के नाम पर रकम वसूली थी। दोनों पुलिस अफसरों का नाम लेकर महिला को यकीन दिलाया था कि उसकी पहचान दोनों अफसरों से बहुत अच्छी है। महिला की शिकायत पर पुलिस की छानबीन में आरोप सही निकले। अलापुर थाना पुलिस ने आरोपी कुंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, म्याऊं निवासी महिला ने नौ सितंबर को थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि कुंवरपाल ने उसके बेटे का नाम डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के मामले से निकलवाने का भरोसा दिया था। इसके लिए उसने पुलिस अधिकारियों तक अपनी पहुंच होने की बात कही थी। झांसे में आकर महिला ने उसे तीन किश्तों में एक लाख रुपये दिए। इनमें 10 हजार रुपये ऑनलाइन और बाकी रकम नकद दी गई थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर केस में धाराएं बढ़ाई गईं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के अन्य लोगों से रुपये लेने की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें