फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टेंपो की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। सहसवान से कछला जा रहे बाइक सवार दो युवकों को टेंपो ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां बाइक चालक सतवीर उर्फ सत्तू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं शव को जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन


उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरारा के रहने वाले सत्यवीर उर्फ सत्तू (25) अपने साथी सोनू पुत्र सुरेश को लेकर बाइक से सहसवान गया था। रविवार देर रात घर लौटते समय सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। वहीं टेंपो पलटने से तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को सीएचसी भेजा, जहां सत्यवीर ऊर्फ सत्तू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजा है।
वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव जिला मुख्यालय भेजा गया है। वहीं घायलों का उपचार कराया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें