फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तमंचा व कारतूस संग एक गिरफ्तार, दो वारंटी भी दबोचे

Mon, 13 Apr 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जगत/अलापुर। थाना अलापुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के तहत एक आरोपी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं अलग कार्रवाई में दो वारंटी आरोपियों को भी पकड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार की शाम करीब 5:30 बजे ककराला-बदायूं मार्ग पर कुतरई खड़ंजा मोड़ से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम अनोखेलाल पुत्र सरनाम, निवासी ग्राम मई बूचन, थाना अलापुर बताया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था।
इसी क्रम में पुलिस ने सोमवार को दो वारंटी गिरफ्तार किए। इनमें अजय पुत्र रामचंद्र, निवासी कनऊखेड़ा और इस्मे आजम उर्फ गयूर पुत्र साबिर अली, निवासी वार्ड नंबर आठ, ककराला शामिल है। इंस्पेक्टर माधौ सिंह बिष्ट ने बताया कि गिरफ्तार किए अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें