फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परशुराम जयंती पर निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

Mon, 13 Apr 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बदायूं में ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक करते ब्राह्मण सभा के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
बदायूं। भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष कौशलानंद पांडे उर्फ लालन पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। समारोह और शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए समाज के ऊर्जावान लोगों को दायित्व सौंपे गए।
विज्ञापन

समिति के महामंत्री अजय मिश्रा ने बताया कि धर्मशाला में सुबह नौ बजे यज्ञ, 12 बजे से मंचीय कार्यक्रम, दोपहर साढ़े तीन बजे से शोभायात्रा, शाम पांच बजे भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण और शाम सात बजे से धर्मशाला में प्रीतिभोज होगा। इस मौके पर रामबहादुर पांडेय, राहुल चोबे, अमित पांडेय ने समारोह व शोभायात्रा की सभी को विस्तृत जानकारी दी।
ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज, संजीव शर्मा, नत्थू लाल पाराशरी, सुरेंद्र उपाध्याय, अरुण अग्निहोत्री, संजय पाठक, विनय चतुर्वेदी, कृष्ण अवतार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें