फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टेलर हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, रिजवान की तलाश

विज्ञापन
बिनावर थाने में पुलिस हिरासत में हत्यारोपी फैजान। स्रोत-पुलिस - फोटो : अजीतमल में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत करते श्रमिक।
विज्ञापन
बिनावर। थाना पुलिस ने टेलर हत्याकांड का एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अब मुख्य हत्यारोपी की तलाश में दबिशें दे रही हैं। पुलिस ने आरोपी की परिजनों से भी पूछताछ की, लेकिन अब तक उसकी कोई लोकेशन नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर के बाहर हैंडपंप से पानी भर रहे 50 साल के टेलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांव का मुख्य हत्यारोपी रिजवान उर्फ मुस्कान चार माह पहले टेलर की बेटी को अगवा कर ले गया था। इस मामले में टेलर ने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
इसके बाद गांव की पंचायत ने आरोपी रिजवान पर दबाव बनाकर टेलर की बेटी को वापस करा दिया था। इससे रिजवान टेलर से रंजिश मानने लगा था। उधर, रिजवान और उसके परिवार की धमकियों के चलते टेलर गांव छोड़कर दिल्ली चला गया था। वह बेटी को भी साथ ले गया था। वहां भी रिजवान ने टेलर का पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

आरोपी रिजवान दिल्ली से टेलर की बेटी को फिर से अगवा कर ले गया। पुलिस के सुनवाई न करने पर उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसी रंजिश में रिजवान उर्फ मुस्कान ने वजीरगंज क्षेत्र के गांव हतरा निवासी फैजान के साथ मिलकर टेलर की हत्या की साजिश रची। टेलर की बड़ी बेटी की तरफ से रिजवान व फैजान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बुधवार को पुलिस ने फैजान पुत्र इसरार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, मुख्य आरोपी रिजवान की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। बिनावर इंस्पेक्टर अशोक कंबोज ने बताया, एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। दूसरे की तलाश में पुलिस लगी हुई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें