फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दूसरे दिन गंगा स्नान को उमड़े भक्त

विज्ञापन
कछला में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
उझानी/ कछला। ज्येष्ठ पूर्णिमा का गंगा स्नान बुधवार को भी किया गया। पहले दिन के मुकाबले बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाने के बाद घाट पर पूया- अर्चना की। गंगा स्नान के लिए बदायूं के अलावा आसपास जिलों से भी श्रद्धालु आए। श्रद्धालुओं की भीड़ में गंगा मइया के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

गंगाघाट पर ज्येष्ठ पूर्णिमा का स्नान बुधवार तड़के शुरू होकर दोपहर बाद तक चला। गंगा किनारे के चारों घाटों पर स्नान कि लिए कासगंज, एटा, हाथरस, मथुरा और आगरा जिलों के अलावा राजस्थान से भी श्रद्धालु आए। श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। उन्होंने घाट पर गंगा मइया के अलावा अपने ईष्ट देव का भी पूजन किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से पूजन कराया। श्रद्धालुओं ने पूजन के बाद पुरोहितों को दक्षिणा भेंट की। उन्हें भोजन भी कराया।
स्नान के बाद महिलाओं ने मीना बाजार में घरेलू सामान की खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया। कासगंज से आए नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि सूर्योदय के समय ही पूर्णिमा का मुहूर्त था, इसीलिए मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिक लोग आए। ज्येष्ठ पूर्णिमा दो दिन की होने की वजह से मंगलवार को भी गंगा स्नान हुआ था। मेला प्रभारी कुलदीप कश्यप ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन



आश्रमों में कराया धार्मिक अनुष्ठान
- कछला घाट पर पुण्य की डुबकी लगाने के बाद कई श्रद्धालु आश्रमों में पहुंचे। उन्होंने अपने- अपने गुरु के आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान कराए। अनुष्ठान के दौरान संतों ने मंत्रोच्चार किया। प्रसाद वितरण के साथ ही अनुष्ठान का समापन हुआ। कन्या भोज भी कराया गया। इससे लेकर आश्रमों में भीड़भाड़ भी रही।
-

कछला पुल पर जाम, हाईवे पर फंसे सैकड़ों वाहन
गंगा स्नान करके श्रद्धालु लौटने लगे तो सुबह करीब 10 बजे कासगंज जिले के छोर वाले घाट के निकट बरेली- मथुरा हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस और पीएसी के जवानों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन सुचारू कराया। इसके कुछ देर बाद ही कछला पुल पर ट्रैक्टर- ट्रॉलियों के बीच रोडवेज बसें और ट्रक फंस गए। पुल से लेकर पुलिस चौकी के सामने तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम की वजह से बरेली, मथुरा और आगरा की ओर आने- जाने वाले वाहन सवार परेशान रहे।

कछला में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें