फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सौतेली मां व भाइयों ने पिता की मौत के बाद फर्जी वारिसान बनवाकर जमीन, मकान व फंड से मिली लाखों की धनराशि हड़प ली। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़िता ने कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए सहसवान पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन



सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर मेमड़ी की रहने वाली सुनीता देवी ने बताया कि वह तीन बहनें थीं। मां ने दूसरी जगह शादी कर ली थी। कुछ समय के बाद पिता ने भी दूसरी शादी कर ली। उनसे चार लड़के गोपाल, रोहित, राधेश्याम व मोनू पैदा हुए। पिता श्यामपाल की मौत सात अप्रैल 2024 को हो गई।
पिता श्यामपाल जिला पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर ब्लाॅक सहसवान की ग्राम पंचायत पतरचुआ में तैनात थे। कार्यकाल के दौरान ही पिता श्यामपाल की मौत हुई तो उनके मरने के बाद ही उसका सौतेला भाई गोपाल अपने नाम नौकरी कराना चाहता है। इसी को लेकर उसने फर्जी वारिसान प्रमाणपत्र बनवा लिया है।
विज्ञापन

वारिसान प्रमाणपत्र में तीनों बहनों का नाम नहीं डलवाया है। पिता के मरने के बाद जो भी विभाग से पैसा मिला, वो भी बहनों को नहीं मिला है। सारा पैसा सौतेली मां व भाइयों ने हड़प कर लिया है। उसके पिता के नाम एक मकान, तीन प्लॉट व 40 बीघा जमीन है। उसकी सौतेली मां सीमादेवी व सौतेला भाई गोपाल आदि लोग मकान, जमीन का हिस्सा हड़पे हुए हैं।
उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। हारकर उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गोपाल, सीमादेवी उर्फ मीनादेवी, संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें