बदायूं। शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए नगर पालिका की ओर से 70 लाख रुपये से करीब 200 सिंगल पोस्ट लैंप लगाए जाएंगे। इसका काम शुरू हो गया है। राधिका स्वीट्स से स्टेशन तक पोल भी लगा दिए गए हैं।
शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नगर पालिका की ओर से स्ट्रीट लाइट की जगह सिंगल पोस्ट लैंप लगाया जाएगा। यह चार मीटर ऊंचा होगा, जबकि स्ट्रीट लाइट छह मीटर ऊंचाई पर होती है। पालिका की ओर से इंदिरा चौक से राधिका स्वीट्स होते हुए स्टेशन को जाने वाली रोड पर पोल लगा दिए गए हैं। इन पोल के ऊपर लैंप लगाया जाएगा। इसके अलावा बड़ी ज्यारत से लेकर लालपुर से कचहरी होते हुए जिला जज की कोठी तक, मीराजी चौक हनुमान मंदिर से कदीर गेट तक सिंगल पोस्ट लैंप लगाई जाएगी। इस काम में करीब 70 लाख रुपये का खर्च आएगा। यह काम दो माह के अंदर पूरा करना होगा। इन लाइटों की बिजली बिलिंग के लिए विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने सर्वे भी कर लिया गया है।
- शहर में 70 लाख रुपये से करीब 200 सिंगल पोस्ट लैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और काम शुरू हो गया है। दो माह में काम पूरा हो जाएगा।
-फात्मा रजा, अध्यक्ष, नगर पालिका