बदायूं। जनपदीय यातायात व थाना पुलिस टीम ने नए साल के पहले दिन बृहस्पतिवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में कुल 113 वाहनों के चालान किए गए।
यातायात प्रभारी आरएल राजपूत ने बताया कि चालान मुख्य रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाने, नो पार्किंग का उल्लंघन और तीन सवारी वाहन चलाने के लिए किया गया। अभियान के दौरान 80 वाहनों के बिना हेलमेट, 20 वाहनों को नो पार्किंग उल्लंघन और 13 वाहनों को तीन सवारी पर पकड़ा गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को नशे में वाहन न चलाने, सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने, और अवयस्कों को वाहन न चलाने जैसे नियमों के पालन के लिए भी चेतावनी दी गई। वाहन चालकों को चेक कर शराब की भी जांच की गई।