फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले में पहले दिन 572 अधिवक्ताओं ने मतदान

विज्ञापन
चेंबरों के बाहर खड़े अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव को लेकर जिले में अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कुल 1,369 अधिवक्ता मतदाता पंजीकृत हैं। पहले दिन 572 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। न्यायालय परिसर के केंद्रीय सभागार में मतदान के लिए कुल 10 बूथ बनाए गए थे। चुनाव उच्च न्यायालय के निर्देश पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि कुमार की देखरेख में संपन्न कराया गया। मतदान आज भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


सुबह निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। चुनाव के लिए न्यायिक कर्मियों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ-साथ युवा अधिवक्ताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। न्याय कर्मचारियों में जतिन अग्रवाल, सुधांशु कुमार, राहुल समेत न्यायिक कर्मचारी चुनाव में सहयोगी के रूप में मौजूद रहे। जिले में शेष अधिवक्ता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं में रहा उत्साह
अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिये अधिवक्ता वोटरों से निवेदन करते रहे। उन्हें संबंधित प्रत्याशी का पंफलेट देते रहे। सुबह 10 बजे से अधिवक्ता मालवीय आवास के सामने न्यायालय के मुख्य गेट के बाहर खड़े हो गए और आने वाले अधिक्ताओं को संबंधित प्रत्याशी वोट डालने की अपील करते रहे।

अधिवक्ताओं के चैंबरों में रही भीड़
मतदान के दौरान अधिवक्ताओं के चैंबरों में भीड़ रही। सुबह से अधिवक्ताओं ने चैंबर के बाहर समर्थित प्रत्याशियों के होर्डिंग व बैनर लगा लिए। उनके चैंबर पर आने वाले साथी अधिवक्ताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें