फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ के दिन महिला को बेकाबू ट्रक ने कुचला, मौत

Sun, 08 Oct 2017 11:10 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
रोड जामकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। करवाचौथ के दिन बरेली-बदायूं रोड स्थित शहबाजपुर मोड़ पर बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य महिला समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रोड जामकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह भीड़ को समझाकर शांत किया। मृतका और घायल सभी बरेली के सिरौली इलाके के रहने वाले हैं। घायलों का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार सुबह लगभग नौ बजे हुआ। बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र का रहने वाला अजय पाल बाइक पर अपनी भाभी रेशमा और गांव की एक अन्य महिला बबिता के साथ जवाहरपुरी में अपने संबंधी के घर जा रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र में बरेली-बदायूं रोड स्थित शहबाजपुर मोड़ पर पहुंचते ही उनकी बाइक में बरेली की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक पर बैठी रेशमा नीचे सड़क पर जा गिरी, तभी उसी ट्रक का पहिया रेशमा के सिर के ऊपर से उतर गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इससे गुस्साए लोगों ने रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। लोग ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली से दरोगा दीनदयाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को बताया कि बरेली के इज्जतनगर के रहने वाले चालक कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और जाम खोल दिया। दुर्घटना में अजयपाल और बबली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों का इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें