फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रभारी मंत्री ने डायट में लगाया झाड़ू

विज्ञापन
सैदपुर में जन्मदिन पर लाइव प्रसारण देखते लोग। संवाद - फोटो : बरनाहल मेंं काली पट्टी बांधकर फिल्म 120 बहादुर का विरोध करते युवा।
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर जिले भर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने डायट में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। ऐसे ही केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उझानी मंडी परिसर में झाड़ू लगाया। इसके अलावा जिला पुरुष अस्पताल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर पीएम के भाषण का सजीव प्रसारण किया गया। इसके समापन पर केक काटकर पीएम के लंबी उम्र की कामना की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि देशहित के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17-18 घंटे काम करते हैं। वह प्रधान सेवक के रूप में कार्यरत हैं और 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हैं। इस अवसर पर बेटियों के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। संदेश दिया गया कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अभिभावकों से अपील की गई कि वे बेटियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक बेटियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि बहनें तभी देश निर्माण में योगदान दे सकेंगी, जब वे स्वावलंबी और आत्मनिर्भर होंगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल का संकल्प लेने और देशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में लोगों का चेकअप किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नाटक का मंचन भी हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, डीएम अवनीश राय, एडीएम अरुण कुमार, हर्षवर्धन राजपूत, राजीव गोयल, राहुल शंखधार, धर्मवीर यादव, किशनचंद्र शर्मा, शंकर गुप्ता, पवन वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन

-
सहसवान ने रक्तदान शिविर आयोजित

सहसवान। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहसवान इकाई की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार, उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला विस्तारक अरुण सूर्यवंशी, नगर सह मंत्री अखंड प्रताप, शैलेंद्र शर्मा आदि थे।
-
125 लोगों ने किया रक्तदान, चलाया स्वच्छता अभियान
बदायूं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 125 लोगों ने रक्तदान किया। अवंतीबाई लोधी चैरिटेबल शिक्षण संस्थान में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शिविर का आयोजन किया गया।
-

स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा मनाया

सूफी संत हजरत सुल्तान आरफ़ीन बड़े सरकार की दरगाह पर चादर चढ़ाकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शीराज आलम के नेतृत्व में मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए। सैदपुर सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के रूप में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता शरदेंदु पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा भाव के मंत्र से प्रेरित होकर हमें समाज की सेवा करना चाहिए। वजीरगंज में मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। सिलहरी में पटेल चौक साफ सफाई कर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह राठौर ने माल्यार्पण किया। गन्ना समिति चेयरमैन वेद प्रकाश सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।

सैदपुर में जन्मदिन पर लाइव प्रसारण देखते लोग। संवाद- फोटो : बरनाहल मेंं काली पट्टी बांधकर फिल्म 120 बहादुर का विरोध करते युवा।

सैदपुर में जन्मदिन पर लाइव प्रसारण देखते लोग। संवाद- फोटो : बरनाहल मेंं काली पट्टी बांधकर फिल्म 120 बहादुर का विरोध करते युवा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें