फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक नवंबर को निशान यात्रा में गूंजेंगे खाटू नरेश के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। खाटू नरेश श्री श्याम बाबा महोत्सव के तहत धूमधाम से निशान यात्रा निकाली जाएगी। कस्बा समेत जिले के श्याम भक्त निशान यात्रा में शामिल होकर जजपुरा मंदिर में पूजन करेंगे।
विज्ञापन

एक नवंबर को खाटू नरेश की निशान यात्रा एमजीपी कॉलेज रोड स्थित श्याम भवन से प्रात: आठ बजे शुरू होगी। मुख्य बाजार और कल्याण सिंह चौक के रास्ते बदायूं रोड स्थित जजपुरा मंदिर में श्याम बाबा को निशान अर्पित किए जाएंगे। आयोजक मंडल के मुखिया अमित मित्तल ने बताया कि मंदिर में श्याम बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। इसके बाद भंडारे में श्याम भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे।
इसके अलावा हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में श्याम जगराते में श्याम भजनों की रसधार बहेगी। गुरुग्राम से नरेंद्र कुमार सैनी, दिल्ली के प्रदीप आशीर्वाद और अवि आशीर्वाद प्रमुख गायक होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें