फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
गुरू पू​र्णिमा पर कछला गंगा घाट पर स्नान करते लोग। संवाद
विज्ञापन
कछला। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने भागीरथी घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। घाट पर सुबह से ही स्नान शुरू हुआ और दोपहर के बाद तक चलता रहा। भक्तों ने अपने दिवंगत गुरुओं को यहां आकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही गुरुओं की पूजा कर गंगा स्नान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों गंगा घाट पहुंचना शुरू हो गया था। घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान किए। पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी। गंगा मां की आरती उतारी। इस दौरान भक्तों की ओर से भंडारे भी आयोजित किए गए। साधू-संतों और गरीबों को भोजन कराया। दोपहर बाद घाटों से भीड़ छटने लगी। श्रद्धालु अपने-अपने घरों को गंगाजल भी ले गए।
-

नगर पंचायत की ओर से दी गईं कई सुविधाएं
नगर पंचायत की ओर से गंगा घाट पर खोया-पाया कैंप लगाया गया। साउंड सिस्टम से लोगों को गहरे पानी में न जाने की हिदायत भी दी जाती रही। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम लगवाए गए, ताकि उन्हें खुले में कपड़ा बदलने की समस्या न हो।
विज्ञापन

-


बारिश में भीगे श्रद्धालु
सुबह स्नान के दौरान बारिश भी हो रही थी। कई श्रद्धालु भीगते हुए स्नान करते पहुंचे। इससे लोगों को परेशानी भी हुई। तमाम लोग तो गंगा स्नान करने से पहले बारिश से भीग गए। फिर भी बारिश पर श्रद्धा भारी पड़ी और लोग गंगा स्नान करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें