फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: देव दिवाली पर जले आस्था के दीये, बही भजनों की बयार

विज्ञापन
उझानी में दीप जलाते भक्त। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
उझानी। शीतला माता मंदिर में बुधवार शाम देव दिवाली धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं समेत शीतला माता के भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद आस्था के दीये जलाए और भजन गाए। भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

मंदिर में शीतला माता की मूर्ति के शृंगार के बाद महंत शिवसनेही मिश्रा ने शाम करीब छह बजे देव दिवाली का पूजन कराया। फूल बंगले की तरह सजे मंदिर में जुटे भक्तों ने पहले देशी घी का दीप प्रज्ज्वलित किया, फिर तिल के तेल के दीये जलाए गए। महंत मिश्रा ने देव दिवाली का महत्व भी समझाया। बालिकाओं ने रंगोली सजाई। रंगोली के आसपास भी दीप जलाए गए।
अनीता गुप्ता, मीना, शालिनी मिश्रा, शारदा मिश्रा, गंगा देवी, रानी वर्मा, किरण सक्सेना और सीमा गुप्ता ने संकीर्तन किया। भजन भी सुनाए। इस मौके पर कामेश गुप्ता, संतोष वार्ष्णेय, वैभव चतुर्वेदी, राकेश वर्मा, विशन वर्मा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, संजीव सक्सेना, कौशल शर्मा, विष्णु गोपाल, मनु शर्मा, शिवांश मिश्रा, मुनीश चौहान, वेद शर्मा, अरविंद शर्मा, विनोद तिवारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें