फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाद सुलझाने के लिए अफसरों ने किया गोशाला मार्ग का निरीक्षण

विज्ञापन
गौशाला सड़क का निरीक्षण करते एसडीएम राजेश कुमार सिंह। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नैथुआ रोड स्थित कान्हा गोशाला के पास लंबे समय से चले आ रहे सड़क के विवाद का समाधान करने का नगर पालिका प्रशासन ने दावा किया है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, राजस्व विभाग की टीम और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर विवादित स्थल का निरीक्षण किया। जांच-पड़ताल के बाद मामले का निस्तारण करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वेदप्रकाश यादव ने बताया कि रास्ते को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। संयुक्त टीम ने मौके पर दोनों पक्षों से बातचीत की और सड़क एक ओर से विकसित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने दावा किया कि मंगलवार की शाम तक विवाद का समाधान करा दिया गया।
हालांकि, प्रशासन के इस दावे से स्थानीय लोग संतुष्ट नजर नहीं आए। उनका आरोप है कि जिस मार्ग पर कार्रवाई की गई, वह करीब 20 वर्ष पुराना रास्ता था, जिसे नगर पालिका ने समाप्त कर दिया। लोगों का कहना है कि सड़क विवाद का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में की गई कार्रवाई उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें