फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 24.22 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक कंपोजिट विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। म्याऊं ब्लॉक स्थित कोड़ा जयकरन गांव में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कंपोजिट विद्यालय के लिए शासन से बजट जारी कर दिया। 24. 22 करोड़ धनराशि मिलने के बाद निर्माण कार्य को गति देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोड़ा जयकरन गांव में प्रस्तावित कंपोजिट विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यालय में स्मार्ट कक्षाएं, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल मैदान, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। एक ही परिसर में विभिन्न कक्षाओं के संचालन से बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। इस समय बेहतर शैक्षिक सुविधाओं के लिए दूर के विद्यालयों पर निर्भर होना पड़ता है।
बीएसए नवीन कुमार के अनुसार, शासन से बजट मिलने के बाद निर्माण एजेंसी को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। परियोजना समय पर पूरी होने के बाद यह विद्यालय क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें