हाल ही में डीएम के आदेश के बाद बीएसए की ओर से बा स्कूलों में सप्लाई हुए माल की जांच को गठित की गई टीम के एक सदस्य ने असमर्थता जाहिर कर दी है। बनाए गए एक जांच अधिकारी ने दबाव की बेवजह पीड़ा को जाहिर करते हुए अपने आपको को इससे अलग करने की इच्छा जताई है। जल्द ही बीएसए के समक्ष वह लिखित प्रार्थना पत्र दे देंगे।
काबिलेगौर है कि डीएम के आदेश के बाद बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने सख्ती दिखाते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में हुए सामान सप्लाई के पेमेंट को स्टाप करते हुए उन्होंने इसमें जांच के आदेश जारी कर दो लोगों को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी। जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी जगत सोमनाथ विश्वकर्मा तथा सीवीओ डॉ. डबल सिंह को लगाया गया। इससे पहले की जांच प्रारंभ होती इसमें सोमनाथ विश्वकर्मा ने असमर्थता जाहिर कर दी है। बीईओ विश्वकर्मा का कहना है कि जांच में अधिकतर दबाव बना रहता है। जिस कारण जांच भी प्रभावित होती है। कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। लिहाजा इसलिए असमर्थता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बीएसए को जानकारी दी गई है। कार्यदिवस में लिखित रूप से भी अवगत करा दिया जाएगा। इधर, बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि इस संबंध में बीईओ ने मौखिक जानकारी दी है। अगर लिखित मिलता है तो विचार किया जाएगा। बता दें कि जांच के आदेश को एक सप्ताह से अधिक का समय गुजर गया है लेकिन अभी तक जांच शुरू नहीं हो सकी है।