फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दवाओं के नमूने भी जांच में हो गए फेल

Mon, 27 Feb 2017 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सरकारी दवाओं के नमूने भी जांच में हो गए फेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की दवाइयों के पांच और नमूने फेल
दिसंबर में औषधि प्रशासन विभाग ने भरे थे सैंपल
 सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाइयों के नमूने भी फेल होने लगे हैं। जिला अस्पताल की एक और सीएचसी-पीएचसी पर मिलने वाली तीन दवाइयों में नमूने जांच में फेल हो गए हैं। यह नमूने औषद्यि प्रशासन विभाग ने दिसंबर में लिए थे। लखनऊ स्थित प्रयोगशाला से नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। 
औषद्यि प्रशासन विभाग ने दिसंबर में अभियान चलाकर जिले भर में छापामारी की थी। अभियान के दौरान जिला अस्पताल से चार और अंडर सीएमओ सीएचसी-पीएचसी से 10 दवाइयों के नमूने लिए थे। मढ़ई चौक स्थित अनिल मेडिकल स्टोर से तीन दवाइयों का सेंपल लिया गया था। शक के आधार पर दवाइयों में इन सभी नमूनों को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया था। करीब दो महीने के बाद दवाइयों की जांच रिपोर्ट आ गई है। जिला अस्पताल की चार में से एक और सीएचसी-पीएचसी के 10 में से तीन नमूने जांच में फेल हो गए हैं। नमूने जांच में फेल होने संबंधी रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, अनिल मेडिकल स्टोर से लिए गए तीन दवाइयों में से एक का नमूना फेल हो गया है। 
विज्ञापन

दवाइयों के नमूने फेल होने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर पवन कुमार ने सीएमओ और सीएमएस से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है, ताकि इसे शासन को भेजा जा सके। गौर करने वाली बात यह है कि सरकारी दवाइयों की सप्लाई शासन से निर्धारित दवा कंपनियां ही रेट कांट्रेक्ट के आधार पर करती हैं। सूत्रों की मानें तो जिन कंपनियों की दवाइयों के नमूने फेल हुए हैं उनको ब्लैक लिस्टेड किया जा सकता है। ड्रग इंस्पेक्टर ने अनिल मेडिकल स्टोर तो भी नोटिस भेजकर दवा का नमूना फेल होने के संबंध में जवाब तलब किया है।
-------
दिसंबर महीने में अभियान के दौरान जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी से दवाइयों के नमूने लिए गए थे। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल का एक और सीएचसी-पीएचसी के तीन नमूने फेल हुए हैं। दवाइयों की सप्लाई करने वाले कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-पवन कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर
--------
पी-500 टेबलेट की जांच शुरू
बदायूं। औषद्यि प्रशासन विभाग ने पैरासिटामॉल कंपनी की पी-500 नाम से बाजार में आई टेबलेट की जांच शुरू कर दी है। इस टेबलेट के संबंध में शिकायत मिली थी कि इसमें कुछ हानिकारक तत्व हैं। ड्रग इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि टेबलेट का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें