फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
बिल्सी समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते एडीएम ई अरुण कुमार। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापरक और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में चकरोड से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि पर से कब्जा मुक्त कराने, पैमाइश कराने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 29 शिकायती और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से दो प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर विभाग यह ध्यान रखें कि समस्याओं का समाधान तय समय सीमा के भीतर हो और शिकायतकर्ता को संतोषजनक जवाब मिले। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी नियमित रूप से फीडबैक लें और समाधान दिवस की उपयोगिता बढ़ाएं।
विज्ञापन






तीन शिकायतें हुईं निस्तारित



बिल्सी। तहसील के लोक सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सिंह ने यहां पहुंचकर जनता की शिकायतें सुनीं। इस दौरान यहां 20 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इनमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह, तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद





छात्रा सृष्टि बनीं एक दिन की डीएम, संभाली कमान



- सहसवान तहसील दिवस में डीएम और एसएसपी के साथ सुनीं समस्याएं



संवाद न्यूज एजेंसी



बदायूं। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत शनिवार को प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान की कक्षा 11 की छात्रा सृष्टि यादव को एक दिन का सांकेतिक डीएम चुना गया। छात्रा ने सहसवान तहसील दिवस में डीएम अवनीश राय व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के साथ लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराया।



एक दिवसीय जिलाधिकारी बनीं छात्रा सृष्टि यादव ने डीएम, एसपी व मौके पर उपस्थित अधिकारियों के साथ कई शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया। शेष मामलों की निष्पक्ष जांच कर विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।



इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, एसडीएम सहसवान, क्षेत्राधिकारी सहसवान, प्रभारी निरीक्षक जरीफनगर और मुजरिया सहित कई विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल महिला सशक्तीकरण के संदेश से सराबोर रहा।

बिल्सी समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते एडीएम ई अरुण कुमार। संवाद

बिल्सी समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते एडीएम ई अरुण कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें