फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत पांच नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने से आक्रोश

विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। स्रोत- कांग्रेस
विज्ञापन
बदायूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव समेत पांच कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने मुकदमा वापस लिए जाने की मांग करते हुए भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमा असंवैधानिक और भाजपा के इशारे पर किया गया कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस की बढ़ती गतिविधियों से डर गई है, इसलिए पुलिस के सहारे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेसी मुकदमों से डरने वाले नहीं, जनता की आवाज को और बुलंद करेंगे। इस मौके पर आलोक सिंह, सलीम अंसारी और अहमद अमजदी, शहजादा रिजवान, राजीव पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें