फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अफसरों ने मौके पर सुलझाया बिसौली में 140 साल पुराने कुएं का विवाद

विज्ञापन
बिसौली में 140 साल पुराने कुंए के विवाद सुलझाने को पैमाइश कराते पुलिस अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली में थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को 140 साल पुराने कुएं के विवाद को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करा दिया गया है। वहीं कादरचौक में डीएम की अध्यक्षता में हुए थाना दिवस में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी के न होने के कारण पुलिया का विवाद निस्तारण नहीं हुआ। कुंवरगांव में एसपी सिटी ने शिकायत निस्तारण की फोन पर पुष्टि की और थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



बिसौली नगर के मोहल्ला गदरपुरा स्थित 140 वर्ष पुराने कुएं और मस्जिद का विवाद था। मामला थाना समाधान दिवस में आया तो एसपी देहात हृदेश कठेरिया, एसडीएम राशि कृष्णा, सीओ सुनील सिंह और कोतवाल हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से बात की। यह मामला जमीन के बंटवारे का था। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि पैमाइश में तय हुआ कि दोनों पक्ष अपनी-अपनी सीमा पर दीवार खींचकर अलग-अलग रहेंगे। अपनी-अपनी परंपरा व धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार कार्यक्रम कर सकेंगे। अधिकारियों ने मौके पर ही दोनों पक्षों की सहमति से चिह्नीकरण कर नींव खोदाई भी करा दी। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, अभिषेक शर्मा, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सविता शर्मा, राजेश भारद्वाज, श्रीकृष्ण गुप्ता, मोहित महाजन, सनवीर पाल, हिमांशु पाठक, दीपक साहनी, अथहर रजा खान, नसीम अख्तर आदि लोग मौजूद रहे।



नहीं पहुंचे कई विभाग के अधिकारी
कादरचौक। डीएम अवनीश राय ने कादरचौक में शिकायतें सुनी। यहां 11 शिकायतें आईं। जगदीश कश्यप ने पीडब्लूडी की पुलिया बंद होने से गांव में जलभराव की समस्या रखी। इस दौरान विभाग का कोई अधिकारी न होने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके अलावा विद्युत विभाग, जल निगम, बाढ़ खंड, ग्राम विकास विभाग, वन विभाग, पीडब्ल्यूडी चिकित्सा, कृषि विभाग के अधिकारी के न होने पर समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन






थाने का किया निरीक्षण किया, शिकायत निस्तारण की पुष्टि की
कुंवरगांव। एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी ने थाने में शिकायतें सुनी। पिछली निस्तारित शिकायत में से महेश शर्मा को फोन लगाकर निस्तारण की पुष्टि की। शिकायतकर्ता ने खेत की मेड़ का विवाद बताया और निस्तारण हो जाने की जानकारी दी। बाद में उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। थाने की बाउंड्रीवाल के निर्माण, मिट्टी भराव व साफ-सफाई के निर्देश दिए। संवाद
-
दो शिकायतों का हुआ निराकरण

बिल्सी। कोतवाली परिसर में एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने 15 शिकायतें सुनी। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए लेखपाल और पुलिस टीम का गठन कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीओ गौरव उपाध्याय, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, प्रदीप कुमार सक्सेना, सूरज भारती, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
बिल्सी। कोतवाली परिसर में एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने 15 शिकायतें सुनी। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए लेखपाल और पुलिस टीम का गठन कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीओ गौरव उपाध्याय, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, प्रदीप कुमार सक्सेना, सूरज भारती, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें