बदायूूं। लॉकडाउन के बीच डीएम और एसएसपी ने उझानी और कछला पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षित और मौजिज लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालो को समझाएं कि सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करते समय सावधानी बरतें, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर न करें, वरना जेल जाने की नौबत आ सकती है और भविष्य खराब हो सकता है।
डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि जिले की गंगा-जमुनी तहजीब किसी भी दशा में खराब नहीं होनी चाहिए। कोरोना महामारी से सबको मिलकर लड़ना है। घर में रहकर आप खुद को और परिवार को इस बीमारी से बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलने दें, बहुत जरूरी होने पर बाहर निकला जाए। बार-बार हाथों को सैनिटाइज व साबुन से धोते रहें। मास्क से मुंह ढकें, बाहरी एवं विदेश से आए लोगों से दूरी बनाए रखें।