फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिंसा के साधक भगवान  महावीर की शोभायात्रा निकाली

Tue, 19 Apr 2016 11:12 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैन समाज के लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत
विज्ञापन

महिलाओं ने मंगल गीत गाए, सारथी बने सतीश
 नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। 
नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा बालाजी तिराहा, सराफा बाजार, मुख्य बंबा चौराहे, कटरा बाजार, जैन मार्केट होकर प्राचीन जैन मंदिर पहुंची। यहां से पुन: इसी मार्ग से वापस ज्वाला प्रसाद जैन जूनियर हाईस्कूल पर पहुंचकर समाप्त हुई। जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान महावीर स्वामी की झांकी के अलावा कई झांकियां बच्चों द्वारा तैयार की गई। जिन्हें देखने के लिए नगर और आसपास क्षेत्र के गांवों के तमाम लोग पहुंचे। शोभायात्रा से पहले सतीश चंद्र जैन ने सारथी, मयंक कुमार जैन ने ख्वासी, शरत कुमार जैन-कुबेर बने। स्वीटी जैन ने मंगल कलश उठाया। 
विज्ञापन

शोभायात्रा में मुनि महाराज यतेंद्र सागर जी सबसे आगे चल रहे थे। साथ ही महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। शोभायात्रा में प्रेमचंद्र जैन, भागचंद्र जैन, नीरज जैन, दीपक, राकेश जैन, अनिल जैन, भूपेंद्र जैन, इंद्र अबिरल जैन, अमित जैन, समयक जैन, पीयूष जैन, तरुण कुमार, ऋषण जैन, अनूप जैन, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, सुनील जैन, नीशीष कुमार, अंकुर, प्रवीन कुमार, अजीत जैन, टीटू जैन, प्रशांत जैन, अरविंद जैन, डब्बू जैन, रेखा जैन, ज्योति जैन, नीलम जैन, दीपिका जैन, विशाल जैन, आरती, मोना, बबिता, सोनल, सारिका, संतोष जैन, नेहा जैन, प्रीति जैन का सहयोग रहा। 
विज्ञापन

22 को मनाई जाएगी हनुमान जयंती
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री सिद्धपीठ बालाजी धाम के तत्वावधान में हनुमान जी की जयंती 22 अप्रैल को मनाई जाएगी।  दरबार के प्रधान महंत मटरुमल शर्मा ने बताया कि इस बार हनुमान की  शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इधर, सिरासोल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार एवं नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर  में भी हनुमान जी की जयंती मनाई जाएगी। इसको लेकर यहां कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी महंत संजय शर्मा एवं नवरतन वार्ष्णेय सीताराम ने दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें