फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रहेड़िया गांव में खेल मैदान पर कब्जा, युवाओं में आक्रोश

विज्ञापन
स​चिन,युवा
विज्ञापन
रहेड़िया। वजीरगंज विकास क्षेत्र के गांव रहेड़िया में खेल मैदान के लिए जमीन आवंटित हैं। उस जमीन पर गांव के लोगों ने कब्जा कर लिया है। युवा लगातार खेल मैदान बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। युवाओं ने शनिवार को डीएम को शिकायती पत्र भेजकर खेल मैदान बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


युवाओं ने बताया कि करीब छह बीघा जमीन खेल मैदान को आवंटित की गई थी। कुछ दिनों में इस जमीन पर गांव के ही लोगों ने कब्जा कर लिया। शिकायत के बाद भी जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका। इसको लेकर युवाओं में आक्रोश है। शनिवार को युवाओं ने विरोध प्रदर्शन कर डीएम को पत्र भेजा और खेल मैदान के निर्माण की मांग की है। युवाओं का कहना है कि खेल मैदान होने से युवाओं को प्लेटफार्म मिल जाएगा, जहां वह खुद भी तैयारी कर सकते हैं।


क्या बोले युवा
फोटो-12

- गांव के खेल मैदान पर अवैध कब्जा हो गया है। हम लोग सड़कों पर दौड़ लगाने को मजबूर हो रहे हैं। दौड़ लगाते समय वाहनों का डर लगा रहता है। खेल मैदान की मांग डीएम से की है। - सचिन सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन


फोटो-13

2-कई बार की शिकायत नहीं हुई सुनवाई

खेल मैदान को लेकर कई बार सचिव व खंड विकास अधिकारी से शिकायत की लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया है। गांव में खेल मैदान को जमीन आवंटित है लेकिन लोगाें ने कब्जा कर रखा है।
श्यामबाबू, ग्रामीण

-
कोट

- खेल मैदान के लिए गांव में छह बीघा जमीन है। गांव के लोगों ने कब्जा कर रखा है। तहसील प्रशासन से इसको लेकर शिकायत भी की गई है। पैमाइश कराके खेल मैदान को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। - ज्वाला प्रसाद, ग्राम प्रधान रहेड़िया

सचिन,युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें