फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिनौनी हरकत: दोस्त बनाकर टेलीग्राम पर लड़कियों को भेजता था गंदे-गंदे मैसेज और वीडियो, यूपी से उठा ले गई हिमाचल पुलिस

Fri, 01 Jul 2022 08:47 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान। 

सार

तीन दिन पहले न्यू पुलिस स्टेशन शिमला से एक स्पेशल टीम सहसवान पहुंची। जहां से आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर टीम अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के थाना न्यू पुलिस स्टेशन शिमला पुलिस ने बदायूं में कक्षा नौ के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। स्पेशल पुलिस टीम छात्र को अपने साथ ले गई है। छात्र पर टेलीग्राम मोबाइल एप के जरिये लड़कियों को अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने के साथ उनको ब्लैकमेल करने का आरोप है। छात्र के खिलाफ न्यू पुलिस स्टेशन शिमला में मामला दर्ज है।

विज्ञापन


सहसवान के एक इंटर कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र को मोबाइल पर पबजी गेम खेलने का शौक है। पबजी के अलावा छात्र ने टेलीग्राम एप पर भी अपनी आईडी बना रखी है। छात्र काफी समय से पबजी गेम के माध्यम से लड़कियों से ऑनलाइन दोस्ती करता था।

इसके बाद छात्राओं व अन्य लड़कियों को टेलीग्राम पर मित्र बनाता था। टेलीग्राम से जुड़ने के बाद लड़कियों से धीरे-धीरे अश्लील चैट शुरू करता था और बाद में उनको अश्लील वीडियो भी भेजने लगता था। अश्लील वीडियो भेजने के बाद वह छात्राओं और लड़कियों को ब्लैकमेल करता था।

 

आरोप है कि हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली एक लड़की को वह काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा था। लड़की के पिता की ओर से न्यू पुलिस स्टेशन शिमला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद हिमाचल पुलिस की स्पेशल सेल ने छात्र को सर्विलांस के जरिये ट्रेस कर लिया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले न्यू पुलिस स्टेशन शिमला से एक स्पेशल टीम सहसवान पहुंची। यहां छात्र को ट्रेस करने के बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने छात्र के पास से मोबाइल भी कब्जे में लिया है। शिमला पुलिस छात्र को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें