गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनकर भारत यात्रा पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का वामपंथी पार्टियों ने विरोध करते हुए जूलुस निकाला।
भारतीय कंप्यूनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी, भाकपा(एमएल), लिबरेशन, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, एसयूसीआई(सी) और आरएसपी के लोगों ने ओबामा की भारत यात्रा के विरोध में शनिवार को जुलूस निकाला। जुलूस इंदिरा चौक, पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी प्रांगण में होते हुए मालवीय आवास पर पहुंचा। यहां वक्ताओं ने सात बिंदुओं पर तीखे प्रहार किए। कहा कि वामपंथी ओबामा यात्रा का विरोध करती है। गणतंत्र दिवस भारत की स्वतंत्रता और संप्रभुता का प्रतीक है। इस दिन अमेरिकी राष्ट्रपति मुख्य अतिथि बनकर आ रहे हैं, जिसने विश्व भर के अनेक देशों की सम्प्रभुता पर हमला करने का काम किया है।
जुलूस में कामरेड ब्रजभान सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, डॉ. निशा राठौर, मुरारी लाल शाक्य, कृष्ण गोपाल गुप्ता, राकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, तिलक सिंह, प्रवीण सिंह, अरविंद सिंह, शांति सिंह, मुन्नालाल, रामप्रकाश, अनीता नेगी आदि मौजूद रहे।