फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर दिलाई शपथ, घर के आस-पास रखें सफाई

विज्ञापन
म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू जागरूकता की शपथ लेते स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने अपने समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को डेंगू नियंत्रण अभियान में पूर्ण समर्पण भाव से योगदान देने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत हम सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि स्वच्छता बनाए रखी जाए। नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे अपने घर और आसपास पानी इकत्र न होने दें और मच्छरों को पनपने से रोकें। मच्छर के काटने से बचाव के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी, मच्छर रोधी क्रीम या क्वायल का उपयोग करें। डॉ. कुमार ने यह भी बताया कि हर रविवार मच्छर पर वार अभियान के तहत सभी लोग अपने घर और आसपास के मच्छर प्रजनन स्रोतों को नष्ट करें। यदि किसी को बुखार हो तो उसे तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए प्रेरित करें। सतर्कता और सावधानी ही सबसे पहला और प्रभावी इलाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें