फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुद्ध का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायी

विज्ञापन
बुध्द की कथा सुनाते रामनिवास शाक्य। संवाद
विज्ञापन
वजीरगंज। दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया शाखा की ओर से बिल्सी रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क मोहल्ला गोपालपुर में बुद्ध एवं भीम कथा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को इसका उद्घाटन भंते प्रज्ञा शील ने किया। कथा सुनाते हुए रामनिवास शाक्य आचार्य ने कहा कि गौतम बुद्ध का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म के प्रवर्तक थे। इनका जन्म 483 ईस्वी पूर्व तथा महा परिनिर्वाण 563 ईस्वी पूर्व में हुआ था। बचपन में उनको राजकुमार सिद्धार्थ के नाम से जाना जाता था। बौद्ध ग्रंथों के अनुसार गौतम बुद्ध के जन्म से 12 वर्ष पूर्व ही एक ऋषि ने भविष्यवाणी की थी कि यह बच्चा या तो एक सार्वभौमिक सम्राट या महान ऋषि बनेगा। 35 वर्ष की आयु में उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। वह संसार का मोह त्याग कर तपस्वी बन गए थे और परम ज्ञान की खोज में चले गए थे। कथावाचक ने यहां धम्म के बारे में भी विस्तार से समझाया। इस मौके पर अध्यक्ष रामलाल मौर्य, महामंत्री इतवारी लाल, कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह, राजीव कुमार, पांडे भाई, डॉ. लखन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें