फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस प्रतिभागियों ने भरे गड्ढे

Tue, 30 Dec 2014 08:06 PM IST
उझानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के प्रतिभागियों ने कैंप के दूसरे दिन चयनित गांव अचौरा में श्रमदान किया। गलियारों में गड्ढे भरकर ग्रामीणों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सुशील सक्सेना की अगुवाई में जुटे छात्रों ने सुबह में ग्रामीणों को श्रमदान को प्रेरित करते हुए अभियान चलाया। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि ग्रामीणों को भी सहयोगात्मक भूमिका निभानी चाहिए। गली-मोहल्लों में गड्ढों से उन्हीं को परेशानी होती होगी।
प्रतिभागियों ने खुद ही फावड़े पकड़ कर मिट्टी खोदी और उसे गलियारों में डाल कर गड्ढे पाट दिए। ग्रामीणों को शिक्षा का भी महत्व समझाया गया। एनएसएस के स्वयंसेवकों में रंजीत यादव, विवेक कुमार, ओमेंद्र, आसिफ, निर्दोश, अजीम, अमन जैन, शनि गुप्ता, आफाक, राजन, प्रिंस गुप्ता, सन्नी, कौशल, रवि कुमार और जुगेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें