फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Thu, 18 Dec 2014 11:54 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने ग्राम एकतानगर में जाकर निरक्षकों का चिह्नकरण किया। छह से 14 वर्ष के बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋतुरानी चौधरी के नेतृत्व में अनुशासन और समाजसेवा का पाठ भी पढ़ा। इसके अलावा गांव को स्वच्छ रखने के लिए भी लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर रिटायर्ड प्रधनाचार्य ओमशंकर शर्मा भी मौजूद रहे।
वहीं श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के स्वयंसेवियों ने रैली निकाल पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। चौथे दिन बजरंग नगर में कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में बच्चोें ने लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। इस मौके पर राजा सक्सेना, शिवाक्षय मिश्रा, पियूष धाकरे, शोभित यादव, प्रखर अग्रवाल, रजत गुप्ता, अब्दुल सलमानी, शहनबाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय के एक दिवसीय एनएसएस शिविर में महिला में सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। डॉ. मानवी सिंह ने कहा कि आज के युग में एक शिक्षिक महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर ही सशक्त दिशा में बढ़ती है। एक नारी परिवार, समाज और राष्ट्र की निर्माता है।  डॉ. उमा सिंह गौर ने भी विचार रखे।  डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने कविता के माध्यम से विचार व्यक्त किए। इस मौके पर छात्राओं ने नाटक भी पेश किए। शिविर मेें साक्षी, रामसनेही, ज्योति, शशि, नीतू, शुभ्रा शर्मा, सीता, अनीता, ऊषा, राधा आदि छात्राओं ने भजन गीत भी गाए। इस अवसर पर स्टाफ मेबर्स मौजूद रहे।
राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का एक दिवसीय शिविर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवियों ने रसूलपुर, आवास विकास कॉलोनी, एकता नगर आदि जाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रोफेसर डॉ. कल्पना अवस्थी, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. शरद पवार, डॉ. दिनेश तोमर, डॉ. नीरज, डॉ. मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
दास पीजी कॉलेज में भी एनएसएस छात्रा इकाई ने वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में शिविर लगाकर घातक बीमारियों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. शिखा सिंह, काजल  सक्सेना, नेहा, शालिनी, दीक्षा भारद्वाज, अदा रियाज, ममता, क्वीन आदि मौजूद रहे। वहीं दास कॉलेज की छात्र इकाई  ने सोबरनपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।  इस मौके पर डॉ. एसके सिंह, डॉ. विक्रांत सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार राजपूत, डॉ. कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें