फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तत्काल मिलेगी मोबाइल ट्रांसफार्मर सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से स्थानीय बिजली उपकेंद्र पर मोबाइल ट्रांसफार्मर की सुविधा की शुरूआत हो गई। ट्रैक्टर के जरिए ट्रॉली पर सेट ट्रांसफार्मर तत्काल ही हर उस जगह पर उपलब्ध हो जहां का ट्रांसफार्मर खराब है या फिर फुंक गया होगा।
विज्ञापन

करीब 23 लाख रुपये की लागत से शुरू मोबाइल ट्रांसफार्मर  सेवा मुहैया कराने के लिए उपकेंद्र से पिछले महीनों शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिला मुख्यालय पर मोबाइल ट्रांसफार्मर की सेवा पहले ही शुरू हो चुकी है, लेकिन यहां भी सुविधा उपलब्ध हो जाने से बिजली उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मर में टेक्निकल प्रॉब्लम पर बिजली की समस्या का सामना नहीं करना  पड़ेगा।
एसडीओ सीबी लाल ने बताया कि मोबाइल ट्रांसफार्मर की सुविधा नगर  के प्रत्येक इलाके के उपभोक्ताओं को मुहैया कराई जाएगी। ट्रांसफार्मर के  फुंकने की सूचना के तत्काल बाद ही मोबाइल सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी। बता दें कि ट्रांसफार्मर फुंकने की स्थिति में उपभोक्ताओं को अब तक दो-तीन दिन  तक पावर कट का सामना करना पड़ता रहा है। मोबाइल ट्रांसफार्मर सेवा शुरू  करते वक्त उपकेंद्र परिसर में एसडीओ के साथ जेई आरपी शर्मा, बृजेश पांडेय, देवेश कुमार, यतेंद्र कुमार सिंह उर्फ बंटी और राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें