जिले के लोगों को प्रदेश की राजधानी जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए जिले की रोडवेज डिपो से सीधे बस सेवा शुरू हो जाएगी। लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए सांसद के कहने पर यह बस सेवा शुरू की गई है। इसका शुभारंभ सांसद धर्मेंद्र यादव कर सकते हैं।
जिले के लोगों को लखनऊ जाने के लिए सीधे कोई बस सेवा नहीं थी। इससे उन लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इस पर लोगों ने सांसद से लखनऊ की बस सेवा शुरू करने की मांग की तो सांसद ने एआरएम को पत्र लिखकर बस शुरू करने की मांग की। इस संबंध में जानकारी देते हुए एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि बदायूं-लखनऊ बस सेवा का शुभारंभ 14 जनवरी को सांसद धर्मेंद्र यादव करेंगे। कहा कि डिपो से बस सुबह छह बजे लखनऊ के लिए दातागंज, शाहजहांपुर, सीतापुर होते हुए जाएगी। फिर इसी रूट से दोपहर 02:40 लखनऊ से चलेगी। कहा इससे जिले के लोगों को खासी सुविधा मिलेगी।