फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अब सोशल मीडिया से ले रहे छात्र पढ़ाई में सहारा

Sun, 23 Nov 2025 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की परीक्षा सारणी जारी होने के बाद जिलेभर में छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारियों में पूरी तरह जुट गए हैं। जैसे ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान हुआ, स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई की रफ्तार और तेज हो गई है। अब बच्चे पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ डिजिटल माध्यमों का भी सहारा लेकर अपनी तैयारी को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में छात्र-छात्राएं में सोशल मीडिया का उपयोग पढ़ाई के प्रति नई लहर लेकर आया है। छात्र-छात्राएं अब यूट्यूब पर विषयवार लेक्चर देखकर कठिन टॉपिक समझ रहे हैं। कई स्टूडेंट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध एजुकेशनल पेजों को फॉलो कर महत्वपूर्ण नोट्स और टिप्स ले रहे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप में मॉडल पेपर और महत्वपूर्ण प्रश्नों का आदान-प्रदान लगातार जारी है। इससे छात्रों को अलग-अलग प्रश्न पैटर्न की जानकारी मिल रही है, जो परीक्षा में बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन टेस्ट सीरीज और प्रैक्टिस क्विज भी छात्र-छात्राओं की तैयारी को और धार दे रहे हैं। कई छात्र मोबाइल एप और वेबसाइटों के जरिए रोजाना अभ्यास टेस्ट देकर अपनी कमजोरियों को पहचान रहे हैं और उनमें सुधार कर रहे हैं। शिक्षकों सुरेंद्र कुमार का कहना है कि तकनीक के कारण आज छात्रों को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध हो रही है। जिससे पढ़ाई और भी सरल और रोचक बन गई है। इंटर के छात्र योगेश का कहना है कि सोशल मीडिया से उन्हें कई ऐसे वीडियो और कंटेंट मिल जाते हैं, जो कठिन विषयों को बहुत आसान तरीके से समझाते हैं। इससे समय की बचत भी होती है और पढ़ाई का दायरा भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें