फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सहकारिता के सचिव करेंगे किसानों की सहायता

Thu, 27 Aug 2015 08:43 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहकारिता विभाग की समितियों को सुदृढ़ कर सचिव उर्वरक बिक्री के साथ ही किसानों को उन्नत खेती के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराएंगे और उनकी हर संभव सहायता भी करेंगे।  
गुरूवार को कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में इफको द्वारा आयोजित सहकारी बिक्री केंद्र के प्रभारियों को डीएम शंभूनाथ की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। जिले में सहकारिता की 18 शाखाएं तथा 132 समितियां हैं। डीएम ने कहा कि कोआपरेटिव बैंकों के विस्तार के बाद सीबीएस की श्रेणी में शामिल किया गया है। इन बैंकों में भी आगामी माह नवंबर से किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडी कृषि प्रसार अमर नाथ मिश्रा ने कहा कि संशोधित राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना अन्तर्गत रवि की फसल में 4900 किसानों से 51 लाख रुपये प्रीमियम के रूप में जमा किया गया था। सूखा तथा अतिवृष्टि के कारण उनको साढ़े तीन करोड़ की क्षतिपूर्ति बीमा कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई। किसान स्वंय भी ऑनलाइन वेबसाइट यूपी डॉट एग्रीकल्चर डॉटकॉम पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 20 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित है। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक सीपी पांडेय, जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह, सहायक निबंधक सहकारी समितियां  अंबिका प्रसाद सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें