फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जगजाहिर अब हो गई, उसके मन की खोट

विज्ञापन
कवि प्रवीण अग्रवाल नादान को सम्मानित करते गोष्ठी के आयोजक।संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बिसौली। केबी हिंदी सेवा न्यास की 108 वीं मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन न्यास कार्यालय बाबू कुटीर ब्रह्मपुरी में हुआ। अध्यक्षता हरस्वरूप शर्मा ने की और मुख्य अतिथि राजेंद्र नाथ रहे। गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर हुआ।
विज्ञापन

प्रवीण अग्रवाल नादान ने बच्चों में मोबाइल के बढ़ते प्रभाव पर व्यंग्य रचना सुनाई। रमेश चंद्र मिश्र सहज ने आतंकियों पर कटाक्ष करते हुए कहा - तनिक देर न करूं, चपलता से उड़ान भर लूंगी... आतंकी के घर में घुस, चिथड़े तमाम कर दूंगी। डॉ. सतीश चंद्र शर्मा सुधांशु ने भारत माता की शान में रचना प्रस्तुत की। अशोक कुमार दुबे ने पहलगांव की घटना पर कहा कि जगजाहिर अब हो गई, उसके मन की खोट। श्रीपाल शर्मा शमन ने कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत कविता सुनाई। साक्षी शर्मा ने पाक की हार पर नारी शक्ति का गौरव बढ़ाने वाली कविता सुनाई। भक्ति शर्मा ने मां की ममता पर भावपूर्ण रचना पढ़ी। स्तुति शर्मा ने नगर की प्रशंसा में कविता सुनाई। रुद्रांश वत्स भार्गव ने मां की ममता पर कविता सुनाई और अक्षांश वत्स भार्गव ने परिवार पर कविता प्रस्तुत की। गोष्ठी में प्रवीण अग्रवाल नादान को केबी स्मृति हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। संचालन प्रवीण अग्रवाल नादान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें