फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अब साल में दो बार होगा परिषदीय विद्यालय के छात्रों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्रों का मूल्यांकन अब साल में दो बार होगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि सभी विद्यालयों के बच्चे जल्द से जल्द निपुण बन सकें। मूल्यांकन करने की योजना तैयार कर ली गई है। डायट से प्रशिक्षण प्राप्त डीएलएड प्रशिक्षुओं से यह कार्य कराया जाएगा। इसका मकसद छात्रों को पढ़ने, समझने व गणना करने में दक्ष बनाना। इसके अलावा लर्निंग एट होम को बढ़ावा देने के लिए भी अभिभावकों से तालमेल बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट को पत्र भेज कर मूल्यांकन कार्य दिसंबर और फरवरी में कराने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में पाठ्यपुस्तक के साथ वर्क बुक, मैथ्स चार्ट और भाषा किट का उपयोग करते हुए छात्र-छात्राओं में तर्क अनुमान की क्षमता को भी विकसित किया जाए। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों को निपुण विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए वार्षिक लक्ष्य तय कर दिए गए हैं।
बताया कि प्रत्येक स्कूल में न्यूनतम 80 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। कक्षा और विषयवार पाठ्यक्रम को हर महीने पूरा करना होगा। खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के 21 स्कूलों को निपुण बनाएंगे। प्रत्येक शिक्षण संकुल, एसआरजी व एआरपी को 10 विद्यालयों में मूल शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए मिशन के उद्देश्यों को लागू करना होगा। शिक्षकों को प्रशिक्षण के अनुसार शिक्षण पद्धतियों को कक्षा में अपनाने, छात्रों की प्रगति का सतत आंकलन करने और रेमेडियल क्लासेस चलाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें