फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...अब जमीं पर नहीं हैं कदम

Sun, 17 May 2015 07:42 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शहर के द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर के बच्चों का दबदबा रहा। इंटर में इस कॉलेज के छात्र ने प्रभांशु पटेल ने सर्वाधिक 500 में 467 अंक पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं इसी कालेज के हाईस्कूल के छात्र आदित्य कुमार सिंह ने 600 में 542 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। इंटर में 465 अंक पाकर दूसरे स्थान पर द्रोपदी देवी इंटर कालेज के ही सुमित कुमार पासवान, उर्मिलेश यादव और नितिन पाल रहे हैं, जबकि इसी कालेज के छात्र सुजीत ने 464 अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

अच्छे रिजल्ट रहने पर इस कॉलेज के छात्रों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। वहीं बीते कई सालों तक प्रतिस्पर्धा में रहने वाले शहर के प्रमुख कॉलेज बेहतर परिणाम देने में विफल रहे हैं। गत वर्ष की अपेक्षा इस साल जिले का परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है। पिछले साल इंटर कॉलेज का रिजल्ट 88.63 फीसदी रहा था, इस साल 2.16 घटकर 86.47 फीसदी रहा है।   
बताते चलें कि ये पहला मौका था, जब इंटर और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम एक साथ रविवार के दिन आया है। वो भी सीबीएसई से पहले। दोपहर बाद रिजल्ट आउट होने के बाद नेट प्रॉब्लम शुरू हो गई। सिस्टम हैंग होने लगे। परिणाम जानने को साइबर कैफे पर भीड़ लगी रही। रिजल्ट बेहतर होने के कारण परीक्षार्थी मायूस नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें