छह से चौदह वर्ष के बच्चों को स्कूलों में अधिक से अधिक नामांकन कराने के उद्देश्य से बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाली। न्याय पंचायत आजमपुर व नौनीटिकन्ना में जनजागरूकता रैली निकाल अभिभावक, बच्चों को जागरूक किया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय आजमपुर, उर्मिला देवी हायर सेकेंड्री स्कूल आजमपुर, रघुनंदन प्रसाद शिक्षा निकेतन, प्राइमरी स्कूल, पूर्व माध्यमिक कासंकपुर आदि स्कूल व स्टाफ ने रैली निकाल बच्चों को जागरूक किया। घर-घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, अब न करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल के नारे भी बुलंद किए। इस मौके पर मोहम्मद राशिद कादरी, ग्राम प्रधान रामफल, वीरेश सक्सेना, सुरेश पाल, वीना गुप्ता, मुक्ता शर्मा, रामवीर, आशाराम, सर्वेश कुमारी, रेखा रानी, वीरेंद्र मोहन सक्सेना, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं विकास खंड सालारपुर के प्राइमरी स्कूल बनगवां में रैली निकाल जागरूक किया। इस मौके पर सुरेंद्र पाल सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, शिवेंद्र सिंह चौहान, विमलेश कुमारी, रामदास आदि मौजूद रहे। जगत के प्राइमरी स्कूल इस्लामगंज में भी रैली निकाल ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान सतीश चंद्र वैश्य, राधा गुप्ता, शिखा शर्मा आदि मौजूद रहे। इस्लामनगर के करियामई स्कूल में भी बच्चों ने रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। तख्ती पर स्लोगन व नारे भी लगाए। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।