फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अब रघुनाथपुर पीपरी में कच्चे तेल की तलाश में खोदाई

विज्ञापन
उघैती के गांव पीपरी रघुनाथपुर में कच्चे तेल की खोजबीन को बोरिंग करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
उघैती। जिले में कच्चे तेल की संभावना के चलते अल्फाजियो (इंडिया) लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों ने उघैती क्षेत्र में डेरा जमाया हुआ है। रविवार को कंपनी के कर्मियों ने रघुनाथपुर पीपरी गांव के पास बोरिंग कर तेल तलाशने की कोशिश की। चार दिन पहले भी गांव में एक दूसरे स्थान पर बोरिंग की गई थी। इससे पहले भी गांव में ही अक अन्य स्थान पर बोरिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

अल्फाजियो (इंडिया) लिमिटेड कंपनी को जिले में जहां-जहां कच्चा तेल होने के संकेत मिल रहे हैं वह वहां-वहां वैज्ञानिक विधि से बोरिंग करा रही है। कच्चा तेल होने की पुष्टि के बाद इस दिशा में कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। रविवार को उघैती क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर पीपरी में कंपनी के कर्मियों ने तिपाई लगाकर बोरिंग की।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उघैती के अलग-अलग स्थानों पर बोरिंग और अन्य वैज्ञानिक विधियों से कच्चे तेल की खोज कर रहे हैं। जिन स्थानों पर तेल होने के अंश प्राप्त हुए हैं वहां पर तिपाई लगाकर बोरिंग कराई जा रही है। इसके बाद कुछ दूरी पर जीपीएस लगाया जाएगा। बताया कि शूटर मशीन से जमीन के अंदर ब्लास्ट करेंगे, जिसकी रीडिंग जीपीएस से ली जाएगी। गणना के बाद ही तेल के भंडार होने के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें